दिल्ली-NCR में स्मॉग का कहर: सांस लेना हुआ मुश्किल, कई इलाकों में AQI 500 के करीब

दिल्ली-NCR की बिगड़ती हवा: स्मॉग से ढकी राजधानी, AQI गंभीर स्तर पर

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इन दिनों घने स्मॉग की चपेट में है। धीमी रफ्तार से चल रही हवाओं और ठंडे मौसम के कारण प्रदूषण के कण वातावरण में फंस गए हैं, जिससे लगातार तीसरे दिन हवा “गंभीर” श्रेणी में दर्ज की गई। रविवार सुबह दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 456 रिकॉर्ड किया गया, जबकि रोहिणी, अशोक विहार, वजीरपुर और जहांगीरपुरी जैसे इलाकों में AQI 500 के करीब पहुंच गया।

सुबह के समय कोहरा और स्मॉग की मोटी परत के चलते दृश्यता बेहद कम रही। हालात केवल दिल्ली तक सीमित नहीं हैं। गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में भी वायु गुणवत्ता गंभीर बनी हुई है। गाजियाबाद के वसुंधरा और नोएडा के सेक्टर 116 जैसे क्षेत्रों में AQI 480 से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और हवा की बेहद कम गति के कारण प्रदूषक ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं। वाहन उत्सर्जन, निर्माण कार्यों से उठने वाली धूल और ठंडी हवा का मेल प्रदूषण को और घातक बना रहा है। विशेषज्ञों ने चेताया है कि अगले कुछ दिनों तक लोगों को साफ हवा से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

Share This Article
Leave a Comment