रायपुर लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-लाइब्रेरी उपयोग संबंधी प्रशिक्षण प्रदान

ई-लाइब्रेरी उपयोग हेतु प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

CG DARSHAN
1 Min Read
1 Min Read

Raipur स्थित लोकभवन में ई-लाइब्रेरी के उपयोग के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय की विशेष उपस्थिति में आयोजित हुआ।

प्रशिक्षण में लोकभवन की विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म की संरचना, उपयोग प्रक्रिया तथा उपलब्ध विधिक संसाधनों की जानकारी दी गई। ई-लाइब्रेरी के अंतर्गत अधिनियम, विधिक कमेंट्री एवं अन्य संदर्भ पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं।

यह प्रणाली मोबाइल, टैबलेट एवं डेस्कटॉप पर सुलभ है तथा ऑफलाइन अध्ययन, नोट्स निर्माण, टेक्स्ट हाईलाइट, सर्च और प्रिंट जैसी सुविधाएं प्रदान करती है।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में विधिक संदर्भ सामग्री की त्वरित एवं सुव्यवस्थित उपलब्धता सुनिश्चित करना बताया गया।

Share This Article
Leave a Comment