राजधानी Raipur में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से चिकित्सक संगठन और मेडिकल छात्राओं ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ को डीएम कार्डियोलॉजी की दो सीटें मिलने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज था, जिसमें करीब 100 से 150 सीटें थीं, जबकि अब राज्य में 14 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं और लगभग 1400 सीटें उपलब्ध हैं। इसके साथ ही फिजियोथेरेपी, नर्सिंग और अन्य स्वास्थ्य शिक्षा संस्थानों की स्थापना से विद्यार्थियों को नए अवसर मिल रहे हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि Nava Raipur में मेडिको सिटी विकसित की जा रही है, जहां अत्याधुनिक सुविधाओं वाले सुपरस्पेशलिटी अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। इससे प्रदेश के लोगों को उन्नत चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ को डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की दो सीटें उपलब्ध कराने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री Jagat Prakash Nadda के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री तुलसी कौशिक, डॉ. देवेंद्र कश्यप सहित जूडो और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

