DKS अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, मरीजों से की मुलाकात, स्टाफ को दिए सख्त निर्देश.

Cgdarshan
2 Min Read
2 Min Read

राजधानी रायपुर के डीकेएस अस्पताल में बुधवार सुबह 7 बजे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इलाजरत मरीजों से सीधे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मंत्री जायसवाल ने महिला और बच्चों के वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्होंने यह भी जाना कि इलाज, दवा, जांच और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं समय पर मिल रही हैं या नहीं। मरीजों के परिजनों से भी उन्होंने संवाद कर समस्याएं सुनीं।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की अपेक्षा

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा वितरण, वार्ड की स्थिति, ऑपरेशन थियेटर और अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि मरीजों की देखभाल में और अधिक संवेदनशीलता बरतने की जरूरत है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जिम्मेदारी से करें कार्य : मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए कि हर कर्मचारी को मरीजों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। राज्य सरकार जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment