नैक ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को दिया ए प्लस ग्रेड, राज्यपाल ने जताई प्रसन्नता.

Cgdarshan
Cgdarshan 1 Min Read
1 Min Read
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए नैक मूल्यांकन में ए प्लस ग्रेड हासिल किया है।

राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेन डेका ने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया। कुलपति प्रोफेसर सच्चिदांनद शुक्ला ने राजभवन में राज्यपाल को नैक से प्राप्त ए प्लस ग्रेड का आधिकारिक पत्र सौंपा।

राज्यपाल ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य शासकीय विश्वविद्यालयों को भी गुणवत्ता सुधार और बेहतर नैक ग्रेडिंग की ओर प्रेरित करेगी। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष से नियमित समीक्षा बैठकों और मार्गदर्शन से विश्वविद्यालयों में सुधार की प्रक्रिया तेज हुई है।

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ का पहला शासकीय विश्वविद्यालय है जिसे सामान्य श्रेणी में ए प्लस ग्रेड मिला है। इस मौके पर आईक्यूएसी संचालक प्रो. आर. पी. परगनिहा और कुलसचिव प्रो. अंबर व्यास भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment