भाटापारा में नकली ब्रांडेड सामान का खुलासा, नोटिस के बाद मचा हड़कंप

भाटापारा में नकली सामान की बिक्री पर छापेमारी, कई दुकानदारों को नोटिस

Cgdarshan
Cgdarshan 1 Min Read
1 Min Read
Advertisement Carousel

भाटापारा के बाजार अब नकली ब्रांडेड सामान के चलते सुर्खियों में हैं। शहर की कई दुकानों में डुप्लीकेट उत्पादों की बाढ़ आ गई है। इन दुकानों पर रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं से लेकर सौंदर्य और फैशन से जुड़ी नकली चीजें भी आसानी से मिल रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली कोर्ट से आए कुछ वकील और कानूनी विशेषज्ञों ने पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में दुकानों की जांच की। जांच के दौरान कई संदिग्ध दुकानदारों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की शुरुआत की गई।

इस कदम से स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया है क्योंकि नकली सामान की बिक्री पर अब सख्त कानूनी कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है। व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि डुप्लीकेट उत्पादों का व्यापार जारी रहा तो कड़े दंड दिए जाएंगे।

भाटापारा में नकली सामानों की यह समस्या न केवल ग्राहकों को गुमराह कर रही है बल्कि बाजार की साख पर भी असर डाल रही है। प्रशासन की कार्रवाई से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में नकली ब्रांडेड उत्पादों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लग सकेगी।

Share This Article
Leave a comment