लगातार बारिश के कारण तीरथगढ़ जलप्रपात पर्यटकों के लिए बंद.

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

बस्तर में लगातार तीन दिनों से मूसलाधार बारिश होने के कारण तीरथगढ़ जलप्रपात सहित पर्यटन स्थलों पर असर पड़ा है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में मुनगा बहार नाला उफान पर है और तीरथगढ़ जलप्रपात तेज़ बहाव के साथ अपने रौद्र रूप में दिखाई दे रहा है।

पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने इस मौसम में दूसरी बार तीरथगढ़ जलप्रपात को बंद करने का निर्णय लिया है। भारी बारिश के कारण जलप्रपात में तेज प्रवाह और भूस्खलन की संभावना बनी रहती है। यह जलप्रपात कई धाराओं में बंटकर गिरता है और पहले भी कई बार दुर्घटनाओं का कारण बन चुका है। इसलिए फिलहाल नीचे जाने पर रोक लगाई गई है।

वहीं, चित्रकोट जलप्रपात पर भारी बारिश के बावजूद पर्यटक देखने के लिए पहुंच रहे हैं। इंद्रावती नदी का प्रवाह बढ़ने के बाद भी यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के डायरेक्टर डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि सुरक्षा कारणों से तीरथगढ़ जलप्रपात के पास जाने की अनुमति नहीं है। अगले एक-दो दिनों में बारिश कम होने पर इसे फिर से पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment