तागा स्कूल के खिलाड़ियों का कमाल: सीमित संसाधनों में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची रग्बी टीम

CG DARSHAN
1 Min Read
1 Min Read

जांजगीर-चाम्पा जिले के तागा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ी सीमित संसाधनों के बावजूद रग्बी खेल में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।

विद्यालय में पदस्थ व्यायाम शिक्षक चंद्रशेखर महतो के नेतृत्व में यहां के छात्र-छात्राएं राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

अब तक इस विद्यालय के लगभग 80 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं, जबकि 22 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में हिस्सा ले चुके हैं।

दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। इसके अलावा महासमुंद में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों में टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

कोच महतो के अनुसार रग्बी के लिए आवश्यक उपकरणों जैसे चेस्ट गार्ड, हेड गार्ड, टूथ गार्ड, जूते और बॉल की कमी है। मैदान को भी मरम्मत की आवश्यकता है, लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि यदि खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाए तो तागा स्कूल के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment