CM साय की पहल से किसानों को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ में मिलेगा 60 हजार टन अतिरिक्त यूरिया.

Cgdarshan
2 Min Read
2 Min Read

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर किसानों के लिए बड़ी राहत आई है। केंद्र सरकार ने राज्य के लिए 60 हजार टन अतिरिक्त यूरिया आवंटित किया है।

इस आवंटन के अनुसार, सितंबर के पहले सप्ताह में 20 हजार टन, दूसरे सप्ताह में 35 हजार टन और महीने के अंत तक शेष 5 हजार टन यूरिया किसानों तक पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की सभी आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील है। यह अतिरिक्त यूरिया खरीफ फसलों की सुरक्षा और बेहतर उत्पादन में सहायक होगा।

खरीफ सीजन में खाद की आपूर्ति किसानों की समयबद्ध आवश्यकताओं के अनुसार प्राथमिकता से की जा रही है। अब तक निर्धारित लक्ष्य का 98 प्रतिशत यूरिया किसानों तक पहुँच चुका है।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि मौसम और फसलों की आवश्यकताओं के अनुरूप पर्याप्त यूरिया की आपूर्ति लगातार जारी रहेगी, जिससे किसानों की उपज सुरक्षित रहेगी।

मार्कफेड अधिकारियों ने बताया कि 28 अगस्त तक सहकारी क्षेत्र में 3,91,079 मीट्रिक टन और निजी क्षेत्र में 3,11,563 मीट्रिक टन, कुल 7,02,642 मीट्रिक टन यूरिया का भंडारण किया गया है।

इसमें से अब तक 6,38,599 मीट्रिक टन यूरिया किसानों को वितरित किया जा चुका है। इसमें 3,42,444 मीट्रिक टन सहकारी क्षेत्र और 2,96,155 मीट्रिक टन निजी क्षेत्र से वितरण शामिल है।

यह पिछले वर्ष की इसी अवधि में 6,17,798 मीट्रिक टन वितरण से अधिक है, जो इस साल की बेहतर आपूर्ति व्यवस्था का प्रमाण है।

Share This Article
Leave a Comment