छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ दिल्ली पहुंचे। उनका यह दौरा कई अहम चर्चाओं और बैठकों से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री साय ने रवाना होने से पहले पत्रकारों को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात में कर्रेगुटा पहाड़ पर हुई नक्सली मुठभेड़ का मुद्दा प्रमुख रहेगा। इस मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराने वाले वीर जवानों का गृह मंत्री शाह सम्मान करेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने किसानों के लिए यूरिया आवंटन पर भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार 50,000 मीट्रिक टन यूरिया दिया गया था और इस बार 60,800 मीट्रिक टन सुनिश्चित हुआ है।कांग्रेस पर पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक विषय है और उन्हें ही चिंता करनी चाहिए।
उधर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि 3 और 4 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल बैठक में जीएसटी 2.0 लागू करने पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि नया जीएसटी लागू होने पर महंगाई में कमी आएगी और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

