महतारी वंदन योजना में हितग्राहियों का सर्वे अनिवार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कड़ा कदम उठाया है। अब योजना के तहत सभी हितग्राहियों का घर-घर सर्वे अनिवार्य कर दिया गया है। इस सर्वे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ बिना किसी बाधा पहुंचे। महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव डॉ. शम्मी आबिदी ने इंद्रावती भवन में हुई समीक्षा बैठक में यह निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों के दस्तावेज अधूरे हैं, जो पते पर मौजूद नहीं हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके मामलों की तुरंत जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, सीडीपीओ और डीपीओ पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।

Share This Article
Leave a Comment