जीएसटी सुधार 2025: आम जनता को राहत और उद्योग-व्यापार को नई दिशा – भूपेंद्र सवन्नी

भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि जीएसटी सुधार से आम जनता को राहत

Cgdarshan
Cgdarshan 3 Min Read
3 Min Read
Advertisement Carousel

जीएसटी सुधार से आम आदमी को राहत, अर्थव्यवस्था को नई मजबूती: भूपेंद्र सवन्नी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि हालिया जीएसटी सुधार भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। आयकर छूट के बाद अब जीएसटी स्लैब को सरल और दरों को कम करने से आम लोगों की बचत बढ़ेगी, व्यापार को गति मिलेगी और उद्योग जगत को नई ऊर्जा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि जीएसटी लागू होने से पहले देश में 17 तरह के टैक्स और 13 प्रकार के सेस वसूले जाते थे। लेकिन अब चार की बजाय केवल दो स्लैब रखने, आवश्यक वस्तुओं को टैक्स-फ्री करने और कई उत्पादों पर कर 10% तक घटाने से जनता को वास्तविक राहत मिलेगी।

सवन्नी ने कहा कि इन सुधारों का सबसे अधिक फायदा सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्योगों (MSME) को होगा। कृषि उपकरण, बीमा, शिक्षा सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल उत्पाद किफायती होंगे। वहीं हस्तशिल्प और वस्त्र उद्योग को कर में छूट से बढ़ावा मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कारीगरों की आय में सुधार होगा।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जीएसटी संग्रह 22.08 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच चुका है, जो चार साल में दोगुना हुआ है। साथ ही 2017 में 66.5 लाख जीएसटी करदाता अब बढ़कर 1.51 करोड़ हो चुके हैं। यह भारत की आर्थिक प्रगति और करदाताओं की बढ़ती संख्या का स्पष्ट संकेत है।

भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि इन सुधारों से न केवल ऑटोमोबाइल सेक्टर में विवाद कम होंगे बल्कि निर्यात और विनिर्माण में भी तेज़ी आएगी। वहीं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा, जो भारत को आत्मनिर्भर और टिकाऊ अर्थव्यवस्था की ओर ले जाएगा।

उन्होंने आश्वासन दिया कि 22 सितंबर से लागू हुए बदलावों का लाभ सीधे आम जनता तक पहुँचे, इसके लिए जीएसटी विभाग विशेष निगरानी करेगा।

इस मौके पर महापौर जीवर्धन चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान, खरसिया नपा अध्यक्ष कमल गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता गुरुपाल भल्ला, विवेक रंजन सिन्हा, श्रीकांत सोमवार, सतीश बेहरा, जतिन साव, विकास केडिया और अनुपम पाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी गणेश अग्रवाल और सह-प्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने दी।

Share This Article
Leave a comment