चुनाव आयोग का नया नियम: EVM पर रंगीन फोटो और स्पष्ट बैलेट पेपर, बिहार से लागू

EVM में अब दिखेगी प्रत्याशी की रंगीन फोटो: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार से होगी शुरुआत

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मतदाताओं की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए EVM में बड़ा बदलाव किया है। अब बैलेट पेपर पर प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिन्ह के साथ उनकी रंगीन तस्वीर भी दिखाई देगी।

यह नई व्यवस्था सबसे पहले बिहार विधानसभा चुनाव में लागू की जाएगी। आयोग के अनुसार, तस्वीर इस तरह प्रदर्शित होगी कि प्रत्याशी का चेहरा तीन-चौथाई हिस्से में साफ दिखाई दे। इसके साथ ही फॉन्ट का आकार बड़ा (30 पॉइंट) और बोल्ड होगा ताकि हर नाम आसानी से पढ़ा जा सके।

नई गाइडलाइन के अनुसार:

  • सभी प्रत्याशी और “नोटा” एक ही फॉन्ट स्टाइल व साइज में होंगे।

  • बैलेट पेपर 70 GSM गुलाबी रंग के कागज पर छपेगा, जिससे गुणवत्ता और मजबूती बढ़ेगी।

  • उम्मीदवारों और नोटा के क्रमांक भारतीय अंकों के अंतरराष्ट्रीय रूप में होंगे।

चुनाव आयोग ने पिछले छह महीनों में कई सुधार लागू किए हैं और यह कदम उनमें से एक अहम सुधार है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव से मतदाता को सही उम्मीदवार की पहचान करना आसान होगा और मतदान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।

अब हर वोटर को वोट डालते समय स्पष्ट नाम, चिन्ह और रंगीन फोटो एक साथ दिखाई देगी, जिससे लोकतंत्र और मजबूत होगा।

Share This Article
Leave a Comment