यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025: पीएम मोदी ने दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश, निवेशकों से किया आह्वान

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025: पीएम मोदी बोले- "यूपी बनेगा आत्मनिर्भर भारत की ताकत"

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 (UPITS-2025) का भव्य शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ किया। इस आयोजन में 2200 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं, वहीं रूस इस मेले का “कंट्री पार्टनर” बना है, जो भारत-रूस साझेदारी को और मजबूत कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि “उत्तर प्रदेश अब सेमीकंडक्टर, मोबाइल और रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा। यहां लाखों MSMEs का मजबूत नेटवर्क निवेशकों के लिए अवसरों के नए द्वार खोल रहा है।”

उन्होंने बताया कि 2014 से पहले 1000 रुपये की शर्ट पर 117 रुपये टैक्स लगता था, जबकि जीएसटी लागू होने के बाद यह घटकर 50 रुपये रह गया। अब नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म के चलते यही टैक्स सिर्फ 35 रुपये होगा।

मोदी ने उद्यमियों से आह्वान किया- “यूपी में निवेश कीजिए, यूपी में मैन्युफैक्चर कीजिए। हर प्रोडक्ट पर मेड इन इंडिया की छाप होनी चाहिए। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता कदम है।

Share This Article
Leave a Comment