समस्तीपुर में पीएम मोदी का प्रहार: कहा—‘अब बिहार को लालटेन नहीं, विकास के उजाले की जरूरत’

समस्तीपुर में बोले पीएम मोदी: बिहार अब रुकने वाला नहीं, NDA की सरकार विकास की गारंटी है

Cgdarshan
2 Min Read
2 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में तेजी लाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर में NDA के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “अब बिहार को लालटेन नहीं, विकास के उजाले की जरूरत है।”

प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की कि वे 6 और 11 नवंबर को रिकॉर्ड मतदान करें और बिहार को फिर से विकास की दिशा में आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा, “हर मतदाता को याद रखना है—पहले मतदान, फिर जलपान। NDA का हर कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जुटा रहे।”

मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस की राजनीति बिहार को फिर से अंधकार की ओर ले जाएगी। उन्होंने चेताया, “ये वही लोग हैं जो जंगलराज की वापसी का सपना देख रहे हैं। अब बिहार उन्हें कोई मौका नहीं देगा।”

पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र ने राज्य को मुफ्त गैस कनेक्शन, शौचालय निर्माण, और पांच लाख रुपये तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गरीब महिलाओं और उद्यमियों के लिए और अधिक सहायता दी जाएगी।

प्रधानमंत्री ने मिथिला और मैथिली संस्कृति के संरक्षण का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि NDA सरकार बिहार की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सभा के अंत में मोदी ने जनता से NDA उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा, “अब बिहार रुकने वाला नहीं, जंगलराज को हमेशा के लिए विदा करना होगा।”

Share This Article
Leave a Comment