छत्तीसगढ़ में एनआईए की ताबड़तोड़ छापेमारी: अरनपुर ब्लास्ट केस में सुकमा और दंतेवाड़ा के 12 ठिकानों पर कार्रवाई

अरनपुर आईईडी ब्लास्ट केस में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, सुकमा-दंतेवाड़ा के 12 ठिकानों पर छापा

Cgdarshan
2 Min Read
2 Min Read

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने नक्सल गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में शुक्रवार को 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई 26 अप्रैल 2023 को अरनपुर में हुए आईईडी धमाके की जांच से जुड़ी है, जिसमें दरभा डिवीजन कमेटी के नक्सलियों ने डीआरजी के जवानों को निशाना बनाया था। इस हमले में 10 वीर जवान और एक चालक शहीद हुए थे।

एनआईए सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध और महत्वपूर्ण वस्तुएं बरामद की गई हैं। इनमें नकदी, माओवादी संगठन से जुड़े दस्तावेज, हस्तलिखित नोट्स, डिजिटल डिवाइस और फंडिंग से जुड़ी रसीदें शामिल हैं। जांच में मिले साक्ष्यों से यह संकेत मिलता है कि स्थानीय संदिग्धों के संबंध दरभा डिवीजन कमेटी के सक्रिय माओवादी कैडरों से हैं।

एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि अब तक इस केस में 27 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और दो चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं। नई बरामद सामग्री से उम्मीद है कि माओवादी नेटवर्क और उनके आर्थिक स्रोतों की गहराई तक जानकारी सामने आएगी।

एनआईए ने स्पष्ट किया है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी अहम खुलासे संभव हैं। इस कार्रवाई ने बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान को नई दिशा दी है।

Share This Article
Leave a Comment