तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: 14 नवंबर को मैं ही लूंगा शपथ, बिहार में बदलाव तय

तेजस्वी यादव बोले "14 नवंबर को शपथ लूंगा, जनता ने बदलाव का फैसला सुना दिया"

Cgdarshan
2 Min Read
2 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल भले ही अलग-अलग नतीजे दिखा रहे हों, लेकिन महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का विश्वास अडिग है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने इस बार निर्णायक रूप से बदलाव के पक्ष में वोट दिया है और आने वाला परिणाम इसका सबूत होगा।

मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा,

“बिहार की जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। आप लोग लिख लीजिए, 14 नवंबर को मैं मुख्यमंत्री बनने जा रहा हूं।”

उन्होंने कहा कि 2020 की तुलना में इस बार 72 लाख से अधिक लोगों ने मतदान किया है, जो बदलाव की लहर का संकेत देता है। जनता ने इस बार बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट किया है।

तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को लेकर कहा कि ये सर्वे सिर्फ मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए जारी किए जाते हैं। उन्होंने कहा,

“हम न तो इन सर्वे से खुशफहमी में रहते हैं, न ही किसी भ्रम में। 14 तारीख को नतीजे आएंगे और 18 को शपथ ग्रहण होगा, यह तय है।”

महागठबंधन के नेता ने सभी सहयोगी दलों और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर लोकतंत्र में अपनी मजबूत आस्था जताई है।

उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार में एक नई राजनीति और नई सोच की शुरुआत होने जा रही है, जो युवाओं के भविष्य और विकास की दिशा तय करेगी।

Share This Article
Leave a Comment