Raipur Fire News: भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र की तार फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुएं से ढका आसमान

भनपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में तार फैक्ट्री में आग, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

CG DARSHAN
2 Min Read
2 Min Read

राजधानी रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तार निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उठता हुआ घना काला धुआं दूर-दराज के इलाकों से भी साफ दिखाई देने लगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग ने कुछ ही समय में फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। शुरुआती जांच में आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

इस दौरान फैक्ट्री में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आग की ऊंची लपटें और धुएं का विशाल गुबार साफ नजर आ रहा है। फिलहाल आग पर काबू पाने का काम जारी है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। आग पर पूरी तरह नियंत्रण के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।

Share This Article
Leave a Comment