एपस्टीन फाइल्स पर पं. शास्त्री का बड़ा बयान, बोले– बेटियों की सुरक्षा सबसे बड़ा धर्म

बागेश्वर धाम से बेटियों की सुरक्षा का संदेश, एपस्टीन फाइल्स पर शास्त्री की दो टूक

CG DARSHAN
CG DARSHAN 2 Min Read
2 Min Read
Advertisement Carousel

बागेश्वर धाम से इन दिनों बेटियों की सुरक्षा और मानव तस्करी के खिलाफ सख़्त संदेश गूंज रहा है। प्रसिद्ध कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा के दौरान दुनिया भर में चर्चित एपस्टीन फाइल्स का जिक्र करते हुए समाज को गंभीर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इन खुलासों ने यह दिखा दिया है कि कैसे प्रभावशाली और ताकतवर लोग मानव तस्करी व बाल शोषण जैसे जघन्य अपराधों में कथित रूप से शामिल रहे हैं।

कथा के दौरान शास्त्री ने कहा कि लगभग 35 हजार पन्नों के दस्तावेज़ों में कई बड़े नामों का उल्लेख सामने आया है। उन्होंने अपने वक्तव्य में यह संदेश दिया कि सत्ता, पैसा और चमक-दमक के पीछे छिपे खतरों को पहचानना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। शास्त्री ने जोर देकर कहा कि छोटी-छोटी बच्चियों को लालच, नशे और झूठे सपनों के जरिए फंसाया जाता है, जो समाज के लिए बेहद चिंताजनक है।

भारत की स्थिति पर बात करते हुए बाबा बागेश्वर ने राजधानी दिल्ली का उदाहरण दिया और कहा कि हर दिन सैकड़ों लोग लापता हो रहे हैं, जिनका कोई सुराग नहीं मिलता। उन्होंने अपने एक शिष्य की बहन से जुड़ी घटना साझा करते हुए बताया कि किस तरह मॉडलिंग और टीवी में करियर का झांसा देकर उसे मानव तस्करी का शिकार बनाने की कोशिश की गई। हालांकि समय रहते गिरोह पकड़ में आ गया और एक बड़ी अनहोनी टल गई।

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समाज और अभिभावकों से अपील की कि बेटियों को सुरक्षित रखें, अजनबियों के झांसे से बचाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि बेटियों की रक्षा केवल कानून की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Share This Article
Leave a comment