नवा रायपुर में 27-28 मार्च को ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन का आयोजन

CG DARSHAN
1 Min Read
1 Min Read
Advertisement Carousel

राज्य सरकार द्वारा 27 एवं 28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की थीम ‘मोर माटी, मोर मान’ निर्धारित की गई है। आयोजन का उद्देश्य देश एवं विदेश में निवासरत छत्तीसगढ़ मूल के नागरिकों को एक संस्थागत मंच उपलब्ध कराना है।

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में सम्मेलन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को दायित्व आवंटित किए गए हैं। प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रणाली विकसित की गई है।

सम्मेलन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक कला प्रदर्शन और क्षेत्रीय व्यंजनों की व्यवस्था प्रस्तावित है। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रवासी नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। विशेषज्ञ सत्रों के माध्यम से युवा प्रतिभाओं के लिए मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त औद्योगिक एवं निवेश संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा तथा प्रवासी उद्यमियों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य राज्य के समग्र विकास में प्रवासी समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

Share This Article
Leave a Comment