जशपुर में दर्दनाक बस हादसा: 20 से अधिक घायल; मुख्यमंत्री साय ने तत्काल सहायता के दिए निर्देश

CG DARSHAN
CG DARSHAN 2 Min Read
2 Min Read
Advertisement Carousel

जशपुर, 6 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दुलदुला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम गोडा अंबा के पास एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घायलों को तत्काल और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी और होली क्रॉस अस्पताल कुनकुरी में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

घटना के बाद जशपुर के कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

डॉक्टरों के अनुसार गंभीर रूप से घायल तीन मरीजों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है। स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम मिलकर राहत कार्यों को तेजी से संचालित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि दुर्घटना में प्रभावित सभी लोगों को तत्काल सहायता प्रदान की जाए और उपचार की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न आने दी जाए।

Share This Article
Leave a comment