‘द 50’ का रिजल्ट विवादों में: शिव ठाकरे बने विजेता, लेकिन फैसल शेख को मिल रहा जबरदस्त पब्लिक सपोर्ट

CG DARSHAN
2 Min Read
2 Min Read

रियलिटी शो द 50 के ग्रैंड फिनाले के बाद जहां शिव ठाकरे ने विजेता बनकर ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं सोशल मीडिया पर एक अलग ही कहानी देखने को मिल रही है। रनरअप रहे फैसल शेख को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

फिनाले के तुरंत बाद फैसल शेख ने खेल भावना दिखाते हुए शिव ठाकरे को बधाई दी, लेकिन उनके फैंस इस फैसले से खुश नजर नहीं आए। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने खुलकर अपनी राय रखी और कहा कि फैसल शेख इस सीजन के ‘रियल विनर’ थे।

फैंस का मानना है कि फैसल ने पूरे शो के दौरान लगातार शानदार प्रदर्शन किया और हर टास्क में दमखम दिखाया। यही वजह है कि उनके सपोर्ट में सोशल मीडिया पर ट्रेंड तक देखने को मिला।

वहीं, शिव ठाकरे का ट्रैक रिकॉर्ड भी काफी मजबूत रहा है। वह पहले ‘रोडीज राइजिंग’, ‘बिग बॉस मराठी सीजन 2’, ‘बिग बॉस 16’, ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ और ‘झलक दिखला जा 11’ जैसे बड़े रियलिटी शोज़ का हिस्सा रह चुके हैं। उनके अनुभव और रणनीति ने उन्हें इस बार भी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इस सीजन में काका, रजत दलाल और कृष्णा श्रॉफ जैसे कंटेस्टेंट्स ने भी जबरदस्त मुकाबला पेश किया, जिससे शो और ज्यादा दिलचस्प बन गया। आखिरकार शिव ठाकरे ने 50 लाख रुपये की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

हालांकि, फैंस के रिएक्शन से साफ है कि ‘द 50’ का यह फिनाले सिर्फ जीत-हार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दर्शकों की राय और भावनाओं को भी खुलकर सामने ले आया।

Share This Article
Leave a Comment