आम आदमी पार्टी के सांसद Raghav Chadha ने उन्हें राज्यसभा में बोलने से रोके जाने पर जोरदार प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि “मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना, मैं वक्त आने पर सैलाब बनूंगा।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
AAP ने हाल ही में उन्हें उपनेता पद से हटाकर Ashok Mittal को नई जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही चड्ढा को सदन में बोलने का समय न देने की भी सिफारिश की गई है।
इस फैसले के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है और इसे पार्टी के अंदरूनी मतभेद से जोड़कर देखा जा रहा है।

