नो प्लास्टिक अभियान प्रगति पर राज्यपाल से ब्रांड एंबेसडर की भेंट

CG DARSHAN
2 Min Read
2 Min Read

रायपुर स्थित लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे द्वारा सौजन्य भेंट कर अभियान की प्रगति एवं संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। यह भेंट कार्यक्रम रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित प्रयासों की समीक्षा के संदर्भ में आयोजित किया गया।

प्रस्तुतीकरण के दौरान यह अवगत कराया गया कि अभियान के अंतर्गत अब तक 55 हजार से अधिक कपड़े की थैलियों का वितरण विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, जैसे शैक्षणिक संस्थानों, वित्तीय संस्थानों एवं बाजार क्षेत्रों में किया गया है। इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक उपयोग में कमी लाना एवं नागरिकों को पर्यावरण अनुकूल विकल्पों के प्रति प्रोत्साहित करना है।

इसके अतिरिक्त, सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए ब्रेल लिपि में छह पुस्तकों का प्रकाशन कराया गया है, जिससे उनकी सूचना तक पहुंच सुनिश्चित हो सके। शासकीय चिकित्सालयों में जरूरतमंद माताओं एवं नवजात शिशुओं के लिए जच्चा-बच्चा किट की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।

अभियान के संचालन में स्वच्छता कार्यक्रमों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है, जिससे शहरी पर्यावरण प्रबंधन में एकीकृत दृष्टिकोण अपनाया जा सके। श्रीमती आप्टे द्वारा स्वच्छता अभियान में ब्रांड एंबेसडर के रूप में सक्रिय योगदान दिया जा रहा है।

राज्यपाल द्वारा इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक दायित्व से संबंधित गतिविधियों की सराहना की गई तथा इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल के रूप में अभिहित किया गया।

Share This Article
Leave a Comment