चंडीगढ़ में सुबह-सुबह ED की छापेमारी, मंत्री अरेस्ट
पंजाब में एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शनिवार सुबह हुई ED रेड पंजाब की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसमें पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवर्तन निदेशालय की टीम सुबह करीब 20 गाड़ियों के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित उनके आवास पहुंची और कई घंटों तक जांच की।
सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी को संजीव अरोड़ा से जुड़ी कंपनियों में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। जांच में 157 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी बिक्री, शेल कंपनियों के जरिए किए गए फर्जी निर्यात और विदेशी संस्थाओं के माध्यम से पैसों की ‘राउंड ट्रिपिंग’ जैसे मामले सामने आए हैं।
बैंक खाते और निवेश भी जांच एजेंसी के रडार पर
बताया जा रहा है कि ED रेड Punjab के दौरान कई बैंक खातों को अटैच किया गया है। इसके साथ ही डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स को भी फ्रीज करने की कार्रवाई हुई है। पिछले एक महीने में यह दूसरी बार है जब संजीव अरोड़ा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की है।
इससे पहले भी लुधियाना स्थित उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। एजेंसी अब उन कंपनियों और कारोबारी नेटवर्क की भी जांच कर रही है, जिनका संबंध कथित वित्तीय लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है।
भगवंत मान बोले- पंजाब को डराया नहीं जा सकता
ED रेड पंजाब को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं और शहीदों की धरती है, जिसे कोई ताकत झुका नहीं सकती। मान ने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने के लिए करती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का मकसद पंजाब के भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाना है, लेकिन राज्य की जनता इसका करारा जवाब देगी।
केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया राजनीतिक बदले की कार्रवाई का आरोप
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी ED रेड पंजाब को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल चुनाव खत्म होने के बाद पंजाब में लगातार ED रेड करवाई जा रही हैं।
केजरीवाल ने दावा किया कि विपक्षी नेताओं को डराने और उन्हें भाजपा में शामिल कराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग किसी भी दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं।
मोहाली और चंडीगढ़ में पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
दो दिन पहले भी प्रवर्तन निदेशालय ने मोहाली और चंडीगढ़ में करीब 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान एक IT कारोबारी के फ्लैट पर भी कार्रवाई हुई थी। हालांकि पंजाब सरकार ने इन छापों से किसी भी राजनीतिक संबंध से इनकार किया था।
अब ED रेड पंजाब को लेकर राज्य में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मामला और बड़ा रूप ले सकता है।

