Prateek Yadav Death: फेफड़ों की गंभीर बीमारी और हाई बीपी से जूझ रहे थे प्रतीक यादव

CG DARSHAN
3 Min Read
3 Min Read

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Prateek Yadav Death की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर फैल गई। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

पल्मोनरी एम्बोलिज्म से बिगड़ी थी हालत

डॉक्टरों के मुताबिक, प्रतीक यादव पल्मोनरी एम्बोलिज्म नामक गंभीर बीमारी की चपेट में थे। इस बीमारी में खून का थक्का फेफड़ों की धमनियों में फंस जाता है, जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। यह स्थिति जानलेवा मानी जाती है। Prateek Yadav Death मामले में जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्हें ICU में रखा गया, लेकिन बाद में वह अस्पताल से घर लौट आए थे।

चार महीने पहले फेफड़ों में हुआ था संक्रमण

करीबी सूत्रों के अनुसार, करीब चार महीने पहले प्रतीक यादव के फेफड़ों में संक्रमण हुआ था। संक्रमण के बाद उनका ऑपरेशन भी किया गया था। अपर्णा यादव की करीबी मित्र रीना सिंह ने बताया कि उन्हें पहले से ही लंग्स से जुड़ी गंभीर दिक्कतें थीं। Prateek Yadav Death के बाद सामने आई जानकारी के मुताबिक, फेफड़ों में रुकावट के कारण उनके दिल की कार्यप्रणाली पर भी असर पड़ रहा था, जिससे उनकी तबीयत लगातार खराब होती चली गई।

हाई बीपी और हाइपरटेंशन से भी थे परेशान

पीजीआई मेडिसिन विभाग की एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. रुचिता शर्मा ने बताया कि प्रतीक यादव उनके पुराने मरीज थे। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी समस्याएं थीं। हाल ही में पल्मोनरी एम्बोलिज्म की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, इस बीमारी में अचानक सांस फूलना, सीने में दर्द, खांसी और ऑक्सीजन लेवल कम होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। Prateek Yadav Death ने इस गंभीर बीमारी के प्रति लोगों की चिंता को और बढ़ा दिया है।

 

 

Share This Article
Leave a Comment