वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की महिला एवं बाल विकास के विभागीय बजट की समीक्षा

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

रायगढ़, 13 जनवरी 2024/ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में आज महानदी भवन, मंत्रालय में विभाग के बजट को लेकर वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। ओपी चौधरी एवं श्रीमती राजवाड़े ने बैठक में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना व एकीकृत बाल विकास सेवा योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। श्री चौधरी ने इस दौरान राज्य स्तरीय स्कीमों का एकीकरण कर अम्ब्रेला स्कीम तथा एकीकृत योजनाओं के लिए सिंगल निगरानी पोर्टल बनाने के सुझाव भी दिए।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विभाग के बजट की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। बैठक में वित्त विभाग तथा महिला बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment