कांकेर में तेंदुए और हाथी का आतंक, ग्रामीणों में भारी दहशत.

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

छत्तीसगढ़ का कांकेर जिला इन दिनों वन्यजीवों के हमलों से बुरी तरह परेशान है। एक ओर तेंदुआ लगातार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दिखाई दे रहा है, वहीं दूसरी ओर ग्राम घुमसीमुंडा में हाथी ने घरों को तहस-नहस कर दिया।

बीती रात करीब 12 बजे, जब एक दंपत्ति अपने घर लौट रहे थे, तब उन्होंने तेंदुए को कॉलोनी में घूमते देखा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कॉलोनीवासी हर शाम दरवाजे बंद कर भय में रात गुजार रहे हैं।

इधर गांव घुमसीमुंडा में हाथी ने एक घर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में सो रहे लोगों ने भागकर जान बचाई। वन विभाग की टीम सुबह मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि समय पर कार्रवाई नहीं की जाती।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि वन विभाग ने तत्काल कदम नहीं उठाया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment