झुमका जलाशय में श्रीनगर की तर्ज पर हाउस बोट, पहली बार छत्तीसगढ़ में नया रोमांच

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

छत्तीसगढ़ के झुमका जलाशय में अब पर्यटकों को मिलेगा श्रीनगर डल झील जैसी हाउस बोट सैर का अनुभव। बैकुंठपुर स्थित झुमका बोट क्लब क्षेत्र में 500 हेक्टेयर जलभराव एरिया में यह हाउस बोट चलाई जाएगी, जिसमें 50 लोग एक साथ सफर कर सकेंगे।

यह डबल डेकर हाउस बोट दो कमरे, एक हॉल और ऊपर की मंजिल पर किचन सुविधा के साथ बनाई जा रही है। ठंडी के मौसम में इसका संचालन शुरू किया जाएगा। अभी यह हाउस बोट हैदराबाद के कारीगरों द्वारा तैयार की जा रही है।

इस योजना से जिला प्रशासन को सालाना 18 लाख रुपये की आय होगी। दो साल के अनुबंध पर ठेका देने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। झुमका क्षेत्र में पहले ही शिकारा बोट, स्पीड बोट और एक्वेरियम की सुविधा है।

Share This Article
Leave a Comment