18 साल की सेवा का सम्मान: ट्रैफिक मैन महेश मिश्रा को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

18 वर्षों की सेवा के बाद ट्रैफिक मैन महेश मिश्रा को मिला राष्ट्रस्तरीय सम्मान

Cgdarshan
Cgdarshan 2 Min Read
2 Min Read
Advertisement Carousel

कोरिया जिले के नगर सेना में नायक के रूप में कार्यरत महेश मिश्रा को 15 अगस्त 2025 को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा। राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों उन्हें यह सम्मान मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें समय से पहले पदोन्नति भी दी जाएगी।

ट्रैफिक जागरुकता के लिए किया समर्पण

महेश मिश्रा पिछले 18 वर्षों से ट्रैफिक प्रबंधन और जागरुकता अभियान में लगे हुए हैं। उन्होंने स्वयं के व्यय पर 500 से अधिक ट्रैफिक कैंपों का आयोजन किया है। इन शिविरों के माध्यम से करीब 4 लाख नागरिकों को यातायात नियमों का प्रशिक्षण दिया गया है।

वे स्कूली बच्चों, कॉलेज विद्यार्थियों और आम नागरिकों को यातायात के प्रति सतर्क रहने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सड़क के गड्ढों की मरम्मत, मुफ्त चश्मा वितरण जैसे सामाजिक कार्यों में भी भाग लिया है।

शिक्षा के क्षेत्र में भी अव्वल

मिश्रा केवल समाजसेवी ही नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने संस्कृत, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र विषयों में स्नातकोत्तर की उपाधि गोल्ड मेडल के साथ प्राप्त की है। वर्तमान में वे यातायात जागरुकता विषय पर पीएचडी कर रहे हैं।

साल 2022 में उनका नाम ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हुआ था, जो उनकी उपलब्धियों का प्रमाण है।

यह सम्मान पूरे जिले का है – मिश्रा

महेश मिश्रा का कहना है कि यह पुरस्कार केवल उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे जिले और नगर सेना की मेहनत का फल है। उन्हें जनसहयोग और वरिष्ठ अधिकारियों का निरंतर साथ मिला, जिसकी वजह से बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जागरुकता अभियान सफल हो पाया।

उन्होंने भविष्य में और अधिक उत्साह और ऊर्जा से इस अभियान को जारी रखने का संकल्प लिया है।

Share This Article
Leave a comment