138 शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण अपील हुई अमान्य, अब होगी निलंबन की कार्रवाई

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

दुर्ग जिले में युक्तियुक्तकरण के बाद जिन शिक्षकों ने अपनी नई पोस्टिंग पर समय रहते ज्वाइन नहीं किया, अब उन पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। कुल 147 अपीलों में से केवल 9 स्वीकार हुईं, शेष 138 शिक्षकों की आपत्तियाँ समिति ने खारिज कर दीं।

अपीलों में अधिकांश शिक्षक बीमारी, दूरी, वरिष्ठता की अनदेखी जैसे कारण बता रहे थे। लेकिन जिला समिति ने केवल सीमित मामलों को मान्यता दी और बाकी मामलों को अमान्य करार दिया।

इन शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई, जिससे स्कूलों की पढ़ाई और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। डीईओ ने सामान्य सर्कुलर जारी कर सभी शिक्षकों को 18 जुलाई तक ज्वाइन करने का निर्देश दिया था।

अब संबंधित विकासखंडों से रिपोर्ट मंगाई जा रही है। सोमवार को समीक्षा कर ज्वाइनिंग न देने वालों के विरुद्ध सख्त निर्णय लिए जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment