बिना OTP बताए 4.70 लाख की ठगी, दुर्ग में फिर एक्टिव हुए साइबर गैंग

Cgdarshan
Cgdarshan 1 Min Read
1 Min Read
Advertisement Carousel

दुर्ग जिले में एक बार फिर साइबर ठगों ने नया जाल फैलाया है। दो बुजुर्गों से बिना OTP पूछे ही 4.70 लाख की ठगी की गई। भिलाई के सुपेला और जामुल थाना क्षेत्र में दो वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाया गया। दोनों एसबीआई योनो एप अपडेट कर रहे थे। इसी दौरान कॉलर ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और व्हाट्सएप पर लिंक भेजा। लिंक के ज़रिए डिटेल भरवाने के बाद ठगी हुई।

नेहरू नगर के राजेश कुमार पांडे के खाते से 1.90 लाख की निकासी हुई जबकि 85 वर्षीय रमाशंकर पांडे के खाते से 2.80 लाख। ठगों ने किसी तरह से सिस्टम हैक कर लिया और OTP मांगे बिना ही पैसा निकाल लिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में FIR दर्ज की है और अब लिंक भेजने वाले साइबर अपराधियों की तलाश की जा रही है। ऐसे मामलों से यह साबित होता है कि तकनीकी जागरूकता की भारी कमी है और बैंक एप अपडेट करते समय सावधानी बेहद जरूरी है।

Share This Article
Leave a comment