सूने मकानों की रेकी कर करते थे चोरी, 8 लाख से अधिक का सामान जब्त.

Cgdarshan
2 Min Read
2 Min Read

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोरी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मध्यप्रदेश के शहडोल और अनूपपुर जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों में सूरज पटेल (32 वर्ष), पंकज सिंह मरावी (23 वर्ष) और चोरी का माल खरीदने वाला व्यापारी प्रिंस सोनी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलो चांदी, सवा तोला सोना, ₹43,000 नगद और चोरी के औजारों के साथ वाहन भी जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत ने बताया कि आरोपी पहले बाइक से घूमकर सूने मकानों की रेकी करते थे। फिर रात में मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। मार्च माह में न्यायालय के पास एक मकान में हुई चोरी की घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई थी, जिससे सुराग मिला।

गिरोह चार सदस्यीय था, जिसमें हर सदस्य का काम बंटा हुआ था। 12 जुलाई को गिरोह के अन्य दो सदस्य पहले ही पकड़े जा चुके हैं। अब पूरे नेटवर्क को पकड़ लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि चोरों द्वारा चोरी का सामान व्यापारी प्रिंस सोनी को बेचा जाता था, जो इसे आगे खपाता था। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई से इलाके में राहत की सांस ली जा रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment