डोंगरगढ़ में Axis Bank फ्रॉड से हड़कंप, करोड़ों की FD राशि उड़ाई गई.

Cgdarshan
2 Min Read
2 Min Read

डोंगरगढ़ में Axis Bank की एक शाखा में बड़ा बैंकिंग फ्रॉड सामने आया है। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कथित रूप से ग्राहकों की FD से करोड़ों रुपए निकाल लिए हैं और अब फरार है। यह मामला डोंगरगढ़ के महावीर तालाब के पास स्थित शाखा से जुड़ा है।

जानकारी के अनुसार, अधिकारी ने बिना किसी सूचना या अनुमति के, ग्राहकों की फिक्स्ड डिपॉजिट राशि से 80% तक पैसे निकालकर उन्हें लोन के रूप में अन्य खातों में ट्रांसफर किया। यह घोटाला तब उजागर हुआ जब कुछ ग्राहकों ने अपने खातों में गड़बड़ी की शिकायत की।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि फ्रॉड की राशि करीब 5 करोड़ रुपए तक हो सकती है। आरोपी अधिकारी पिछले एक सप्ताह से लापता है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

इस घोटाले से प्रभावित लोग शहर के व्यापारी, राइस मिलर, और कुछ किसान हैं, जो बैंक पर भरोसा कर फिक्स्ड डिपॉजिट किए थे। लेकिन बैंक की इस लापरवाही से उनका पैसा अब फंसा हुआ नजर आ रहा है।

डोंगरगढ़ थाना प्रभारी उपेंद्र शाह ने कहा कि पुलिस को शिकायत मिली है लेकिन अब तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। पुलिस जल्द ही मामले में विधिवत कार्रवाई कर सकती है।

एक्सिस बैंक प्रबंधन इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है। ग्राहकों को न कोई सूचना दी गई और न ही कोई आश्वासन मिला है। इस घटना ने बैंक की पारदर्शिता और सुरक्षा पर सवाल उठा दिए हैं।

Share This Article
Leave a Comment