छत्तीसगढ़ के कई जिलों में यलो अलर्ट, अगले चार दिन बाद बारिश होगी तेज

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार बनी हुई है और राजधानी रायपुर में गुरुवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिन बाद प्रदेश में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून द्रोणिका और बांग्लादेश क्षेत्र में बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है।

कुसमी और रायपुर में 5 सेमी, पाटन में 4 सेमी, लाभांडीह और सामरी में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के चरम उत्तर भाग में भारी वर्षा की आशंका है। रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद समेत कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जहां तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना है।

Share This Article
Leave a Comment