उड़ान से पहले सीएम साय के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी दिक्कत.

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

रायपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सारंगढ़-बिलाईगढ़ और महासमुंद जिले के दौरे के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन उड़ान से ठीक पहले उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या आ गई। हेलीकॉप्टर से उतरकर मुख्यमंत्री साय वेटिंग रूम में इंतजार करने लगे। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मौजूद रहे।

तकनीकी दल ने तुरंत हेलीकॉप्टर की जांच शुरू कर दी है और समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री साय के आज के कार्यक्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ के चंदायी में तिरंगा यात्रा में भाग लेना शामिल है। इसके बाद वे नए भाजपा कार्यालय के लोकार्पण और सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय मैदान में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम दुर्गापाली में वृहद वृक्षारोपण चरण पादुका कार्यक्रम में भी उनकी उपस्थिति प्रस्तावित है। यहां 251 सिंदूर के पौधे लगाए जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment