CM साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर सभी जिलों के मुख्य अतिथि घोषित.

Cgdarshan
2 Min Read
2 Min Read

छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अब पूरी हो चुकी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने ध्वजारोहण करने वाले मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की सूची जारी कर दी है।

राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।

सूची के अनुसार, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बस्तर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर और डिप्टी सीएम विजय शर्मा दुर्ग में मुख्य अतिथि होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव, मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा, दयालदास बघेल गरियाबंद, केदार कश्यप बालोद, लखन लाल देवांगन कारवा, श्याम बिहारी जायसवाल जशपुर, ओ.पी. चौधरी रायगढ़, लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर और टंकराम राम वर्मा जांजगीर-चांपा में तिरंगा फहराएंगे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल बलौदाबाजार, विजय बघेल बेमेतरा, संतोष पाण्डेय कवर्धा, चिंतामणी महाराज बलरामपुर, रूपकुमारी चौधरी महासमुंद, राधेश्याम राठिया सारंगढ़, कमलेश जांगड़े शक्ती, महेश कश्यप बीजापुर, भोजराज नाग कांकेर और देवेंद्र प्रताप सिंह खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में ध्वजारोहण करेंगे।

विधायकों में पुन्नूलाल मोहले मंगेली, धरमलाल कौशिक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अमर अग्रवाल कोरिया, अजय चंद्राकर धमतरी, रेणुका सिंह मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, लता उसेंडी कोंडागांव, विक्रम उसेंडी नारायणपुर, राजेश मूणत मोहला-मानपुर-अंटागढ़ चौकी, किरण देव दंतेवाड़ा और धरमजीत सिंह सुकमा में तिरंगा फहराएंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि समारोह को गरिमामय ढंग से आयोजित किया जाए। इस मौके पर परेड, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

Share This Article
Leave a Comment