रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रायपुर से नागपुर रूट पर चलने वाली 13 मेमू पैसेंजर ट्रेनों की सेवाएं पुनः शुरू कर दी हैं।
गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य के कारण इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त किया गया था, लेकिन काम समय से पहले पूरा होने के बाद सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।
इस फैसले से रायपुर से डोंगरगढ़, गोंदिया और नागपुर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है और अब इस रूट पर यात्रा करना पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगा।

