छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक वर्तमान में मंत्रालय में जारी है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कर रहे हैं।बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रस्तावित विधेयकों और योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हो रही है।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सरकार इस बैठक में कुछ महत्वपूर्ण नीतिगत बदलाव पर निर्णय ले सकती है।
बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और महिला कल्याण जैसे विभागों से जुड़े प्रस्तावित एजेंडा पर भी विचार चल रहा है।
बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों का सीधा प्रभाव आगामी विधानसभा सत्र पर पड़ सकता है।