अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर छत्तीसगढ़ में एचआईवी जागरूकता की बड़ी पहल.

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर एचआईवी/एड्स से संबंधित जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान का शुभारंभ हुआ। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजधानी रायपुर से दो विशेष जागरूकता वाहनों को रवाना किया।

यह अभियान 19 जिलों में संचालित होगा, जहां जागरूकता का स्तर कम है। वाहनों के माध्यम से हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के छात्रों को एचआईवी से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। साथ ही कला जत्था दल और कॉलेज कार्यक्रमों के जरिए भी संदेश पहुंचाया जाएगा।

2 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित होगी, जिसमें एचआईवी संक्रमितों के प्रति भेदभाव न करने की शपथ दिलाई जाएगी। इसी दिन 5,000 पंचायतों में परामर्श सत्र और 70 स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे। राज्य में वर्तमान में 8 एआरटी और 15 लिंक एआरटी केंद्र संचालित हैं, जहां करीब 20,000 मरीजों को निःशुल्क इलाज उपलब्ध है।

Share This Article
Leave a Comment