छत्तीसगढ़ में सक्रिय पंजाब के ड्रग नेटवर्क का खुलासा, रायपुर में 3 गिरफ्तार.

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायपुर में मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर एक बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने उनके पास से 6.42 ग्राम हेरोइन और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

सूचना मिलने पर एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। नेहरू नगर स्थित बूढ़ातालाब कंटेनर के पास घेराबंदी कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद जाहिद, साहिल रज़ा और अफजिया अख्तर उर्फ मेहक के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत हुई है। इससे पहले भी इसी नेटवर्क से जुड़े 9 लोग 412 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए थे। जांच में यह पूरा नेटवर्क पंजाब के तस्करों से जुड़ा हुआ पाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment