रायपुर में पेयजल समस्या समाधान हेतु रोबोट करेगा पाइपलाइन जांच.

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

रायपुर शहर में पानी की गंभीर समस्या का हल खोजने नगर निगम ने नई तकनीक अपनाने का फैसला लिया है। ब्राम्हणपारा वार्ड के कई मोहल्लों में पिछले चार महीने से पेयजल संकट जारी है।

गर्मी से लेकर बरसात तक नागरिकों को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इस समस्या को सुलझाने में अब तक निगम के सभी प्रयास विफल साबित हुए। अब निगम ने पहली बार पाइपलाइन की अंदरूनी जांच रोबोटिक लेंस से कराने की घोषणा की है।

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि शहर के मध्य स्थित ब्राम्हणपारा क्षेत्र की पेयजल समस्या लगातार चुनौती बनी हुई है। जल्द समाधान निकालने हर संभव तकनीक अपनाई जा रही है।

जलकार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि सोनालाइट कंपनी का विशेष रोबोट पाइपलाइन जांच में उपयोग होगा। दुर्ग में इस मशीन ने अच्छे नतीजे दिए हैं। यदि परिणाम संतोषजनक रहे तो इसे अन्य वार्डों में भी लागू किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment