छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा का अलर्ट, बस्तर और सुकमा में अगले तीन दिन तक असर.

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रभाव एक बार फिर तेज हो गया है। विदर्भ क्षेत्र में बने निम्न दबाव और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण से प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश जारी रहेगी।

मौसम विभाग ने विशेषकर बस्तर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई है। वहीं, दुर्ग संभाग में भी पिछले 24 घंटों में जोरदार वर्षा दर्ज की गई।

दुर्ग जिले में 14 सेंटीमीटर, अंतागढ़ में 9 और गुंडरदेही में 7 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। अन्य जिलों में भी 4 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई।

सिनोप्टिक सिस्टम के अनुसार, मानसून द्रोणिका जैसलमेर से बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। वहीं पूर्व-पश्चिम द्रोणिका भी छत्तीसगढ़ होकर गुजर रही है, जिससे प्रदेश में बारिश की गतिविधि और बढ़ गई है।

राजधानी रायपुर में भी आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Share This Article
Leave a Comment