बिलासपुर में युवक से पार्ट टाइम नौकरी के बहाने ऑनलाइन ठगी, 2 लाख से अधिक रकम गई.

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

न्यायधानी बिलासपुर में एक और ऑनलाइन जॉब फ्रॉड का मामला दर्ज हुआ है। यहां एक युवक को पार्ट टाइम नौकरी दिलाने का लालच देकर आरोपी ने लाखों रुपए हड़प लिए।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने पीड़ित युवक को फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म से नौकरी का ऑफर दिया। घर बैठे पैसे कमाने का भरोसा दिलाया गया। शुरुआती चरण में कुछ रकम लौटाकर आरोपी ने भरोसा जीत लिया।

इसके बाद पीड़ित को बार-बार अलग-अलग कारणों से पैसे जमा करने को कहा गया। युवक ने आरोपी के बताए अकाउंट में कुल 2 लाख 37 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। काफी देर इंतजार के बाद भी रकम वापस न मिलने पर पीड़ित को ठगी का अंदेशा हुआ।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Share This Article
Leave a Comment