छत्तीसगढ़ में मेघगर्जन और तेज बारिश की चेतावनी, कई जिलों में अलर्ट.

Cgdarshan
Cgdarshan 1 Min Read
1 Min Read
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने से वर्षा का दौर लगातार जारी है और मौसम विभाग ने कई जिलों को सतर्क रहने कहा है। दक्षिण क्षेत्र में भारी से अति भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

पिछले 24 घंटों में बस्तर और दुर्ग संभाग के कई स्थानों पर तेज वर्षा हुई। छिंदगढ़ में 10 सेंटीमीटर और सुकमा में 9 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बकावंड, बचेली, गादीरास, दोरनापाल और मर्दापाल सहित कई स्थानों पर पर्याप्त वर्षा हुई।

राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना है। हल्की वर्षा के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं के आसार बने हुए हैं। तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

मौसम विभाग ने बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव और महासमुंद में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। वहीं रायपुर और दुर्ग समेत कई अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share This Article
Leave a comment