कांकेर में कोरोना से पहली मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल.

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 2025 की पहली कोरोना से मौत दर्ज की गई, कोंडागांव जिले के फरसगांव निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर हालत में कांकेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया था। मरीज को लीवर से संबंधित पुरानी बीमारी थी, और इलाज के दौरान उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सोमवार रात उसकी मौत हो गई।

हालांकि देशभर में कोविड को लेकर फिर से सतर्कता बरती जा रही है, लेकिन कांकेर में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बुनियादी इंतजाम तक नहीं किए गए।

कोविड मरीजों के लिए जिले में अलग वार्ड की व्यवस्था नहीं है। प्रदेश भर में संक्रमण को लेकर चेतावनी जारी है और कांकेर की यह घटना यह बताने के लिए काफी है कि जमीनी स्तर पर तैयारियां अब भी अधूरी हैं।

Share This Article
Leave a Comment