सूरजपुर में हाथियों के झुंड से दहशत.

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

सूरजपुर जिले के करंजवार गांव में हाथियों का 30 से 35 सदस्यीय झुंड कई दिनों से डेरा जमाए बैठा है। हाथियों ने खेतों में खड़ी धान और मक्का की फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

वन विभाग की टीम लगातार गांव में मौजूद है और लोगों से अपील कर रही है कि वे हाथियों के पास न जाएं। दल में छोटे-बड़े हाथी और शावक शामिल हैं। फिलहाल विभाग की प्राथमिकता ग्रामीणों की सुरक्षा और फसलों को बचाना है।

Share This Article
Leave a Comment