छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती: 27 अगस्त तक आवेदन, 14 सितंबर को परीक्षा.

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में आरक्षक भर्ती 2025 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 अगस्त तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान में कुल 5967 पदों पर सिपाही, ड्राइवर और ट्रेडमैन की नियुक्ति की जाएगी।

इस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) पहले ही संपन्न हो चुकी है। अब पात्र उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित होगी।

भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ के छह पुलिस रेंज और 33 जिलों के साथ-साथ रेलवे पुलिस, पुलिस प्रशिक्षण अकादमी चंदखुरी, पीटीएस माना, राजनांदगांव, मैनपाट और एमटी पुल पुलिस मुख्यालय में पदों के लिए की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment