गरियाबंद: खाद संकट से नाराज किसानों का प्रदर्शन.

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक में खाद संकट ने किसानों को सड़कों पर उतरने को मजबूर कर दिया है। मंगलवार को भारी बारिश के बीच किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने एसडीएम दफ्तर का घेराव किया और ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी।


किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 3 दिनों में पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करेंगे। उनका कहना है कि क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी खुलेआम हो रही है और विभागीय अधिकारी समय रहते कार्रवाई नहीं करते।


प्रशासन ने तत्काल खाद पहुंचाकर किसानों को समझाने की कोशिश की। मैनपुर थाना प्रभारी और अफसरों के आश्वासन के बाद किसानों ने फिलहाल चक्का जाम टालने का निर्णय लिया।

Share This Article
Leave a Comment