सांसद महेश कश्यप ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया बस्तर दशहरे का आमंत्रण.

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

नई दिल्ली। बस्तर की ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध सांस्कृतिक धरोहर दशहरे का संदेश इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचा है। सांसद महेश कश्यप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उन्हें बस्तर की परंपराओं से जुड़ा यह आमंत्रण भेंट किया।

प्रधानमंत्री ने इस न्योते को स्नेहपूर्वक स्वीकार किया और कहा कि अवसर मिलने पर वे बस्तर दशहरे में सम्मिलित होंगे। सांसद के साथ उनकी पत्नी चंपा कश्यप और पुत्री क्षमता कश्यप भी इस मुलाकात में शामिल थीं।

मुलाकात के दौरान क्षमता कश्यप ने प्रधानमंत्री को नमस्कार किया। इससे प्रसन्न होकर PM मोदी ने उसे टॉफी दी.

सांसद ने प्रधानमंत्री को बस्तर की सांस्कृतिक पहचान दर्शाने वाला स्मृति चिन्ह भी सौंपा। उन्होंने विकास योजनाओं और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के लिए आभार जताते हुए कहा कि बीते ग्यारह वर्षों में भारत ने कई ऐतिहासिक प्रगति दर्ज की है।

Share This Article
Leave a Comment